रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 मजदूर इमारत के मलबे में दब गए। इनमें से  3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 7 घायलों को मामूली चोट आई हैं।

घटना के दौरान निर्माण कार्य जारी था
यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर हुआ, जहां अविनाश ग्रुप की बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना के समय तीसरे मंजिल पर काम किया जा रहा था। निर्माण के दौरान अचानक इमारत गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। मलबे को हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
दस मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कुछ मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

इलाके में दहशत का माहौल
हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version