यूपी के बलरामपुर में दरिंदगी का शिकार होने वाली पीडि़ता के परिवार वाले पुलिस प्रशासन से खासे नाराज हैं. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. पीडि़त परिवार का आरोप है कि इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले दो नहीं बल्कि और भी लोग हैं. पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो लोग खुद न्याय करेंगे. बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में बीते बुधवार को एक छात्रा के साथ सामूहिक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. बाद में पीड़ित छात्रा की मौत हो गई थी. पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस की कार्यवाही पर असंतोष जताया. परिजनों का कहना है कि पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करे. परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें अगर न्याय नहीं मिला तो हम न्याय करेंगे. परिजनों ने कहा कि जिस घर से लड़की बरामद हुई थी, उस घर को आग लगा देंगे. और खुद न्याय करेंगे. पीडि़त परिवार गुस्से में हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो नामजद आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर लिया था.
बलरामपुर गैंगरेप पीडि़ता के परिजनों का ऐलान, इंसाफ नहीं मिला तो खुद करेंगे न्याय
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
