रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के आव्हान पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सभी जिलों में महात्मा गांधी के मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती एवं शासकीय विभागों का निजिकरण बंद नहीं हो जाता तब तक हम संघर्ष करने का संकल्प लेते हैं। इस आंदोलन को निजिकरण बंद हो के हैशटैग के साथ सोशल मीडिया ट्विटर पर चलाया जा रहा है। आज दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपालों को सीधे ट्वीट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जब तक निजिकरण बंद नहीं हो जाती तथा पुरानी पेंशन बहाल नही हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आज इस संकल्प दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष कमललोचन सेठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी देवी सुराना, जवाहर सुराना, छविन्द्र कर्मा उपस्थित रहे।

विधायक देवती कर्मा ने कहा कि आपकी मांगे जायज है मैं हर संभव सहयोग करुंगी। छविन्द्र कर्मा ने भी कहा कि आपकी मांग पूरी तरह जायज है यह अतिशीघ्र पुरी होनी चाहिए। इस अवसर पर दंतेवाड़ा के पेंशन विहीन कर्मचारी सुनील सी जार्ज, विनोद सिंह, बसंत यादव, लुदुराम नागेश, संजय कडियाम, रामलाल वेक, रामचरण यादव, राकेश सोनी, जगन्नाथ यादव उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि आज पूरे देश में पेंशन के लिए तथा निजिकरण के खिलाफ संकल्प दिवस मनाकर ट्विटर अभियान चलाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पेंशन विहीन कर्मचारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया विजय बंधु ने सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों को इस मुहिम को सफल बनाने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version