बेमेतरा। बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर तेलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गए नवीन किसान नीति का जमकर विरोध किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आंदोलन समापन के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के न्यू सर्किट हॉउस बेमेतरा में सामूहिक चर्चा भी हुई। जिसमें भावी उप तहसील भिंभौरी में कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यसमिति के गठन हेतु चर्चा की गयी ताकि ग्रामीण स्तर पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को एक सूत्र में पिरोते हुए जनसामान्य को होने वाली विभिन्न दिक्क्तों से रूबरू होकर सहजता से समस्याओं का समाधान किया जा सके। बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के इस सौजन्य बातचीत में प्रदेश महामंत्री तथा बेमेतरा प्रभारी जीतेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल, सचिव विनोद परगनिहा, उपाध्यक्ष नेतराम निषाद, भीखम साहू, सदस्य कुशाल नायक कृष्णा चतुर्वेदी, रोहित सिन्हा आदि शामिल रहे।
भावी उप तहसील भिंभौरी में कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यसमिति के गठन हेतु हुई चर्चा
Previous Articleकिसान, खेत और खलिहान के खिलाफ घिनौना षडयंत्र कर रही केन्द्र की भाजपा सरकार-संसदीय सचिव
Next Article बस्तर नोनी कॉल सेंटर और गढ़बो नवा जगदलपुर का शुभारंभ
