मुंबई। हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने लटके-झटकों से अक्सर ही फैंस को घायल कर देती हैं। साथ ही सपना जब भी डांस स्टेज पर उतरती है आग लगा देती हैं। सपना के हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है साथ ही सपना के ठुमकों पर पूरा हरियाणा झूमता है। लेकिन हाल ही में सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देख फैंस के दिल टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सपना ने कभी अपने दिल का हाल नहीं सुनाया। मगर उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है जिसे देखकर लग रहा है कि सपना ने गुपचुप शादी रचा ली है।

शॉकिंग बात ये है कि इस तस्वीर को खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। हालांकितस्वीर के साथ सपना ने शादी की बात तो नहीं बताई मगर तस्वीर में सपना मांग में सिंदूर, हाथों में चूडिय़ां और पीला रंग का खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने सिर पर दुपट्टा भी लिया हुआ है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि उन्होंने फैंस को बताए बगैर ही शादी कर ली। इसके साथ ही तस्वीर को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा है,’वजह तलाश करो अपने हार जाने की, दूसरे की जीत पर रोकर कुछ नही मिलता. हालांकि ये बात जाहिर नहीं हो पाई है कि सपना ये तस्वीर शेयर कर क्या जाहिर करना चाहती हैं। जहां कुछ फैंस इस तस्वीर से उनकी शादी होने का अंदाजा लगा रहे है तो वहीं कुछ इस तस्वीर को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बता रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version