बलरामपुर। बलरामपुर गैंगरेप की शिकार छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके शरीर पर चोट के 10 निशान पाए गए हैं. हाथरस की घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के ही बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया. पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने पीडि़ता का दाह संस्कार कर दिया था. पीडि़त छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है जिसमें उसके शरीर पर चोट के 10 निशान पाए गए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ की गई दरिंदगी का खुलासा हुआ है. छात्रा के गाल, छाती, जांघों, कोहनी और घुटने पर चोट के निशान पाए गए हैं. दूसरी ओर पीडि़ता के परिवार वाले पुलिस प्रशासन से खासे नाराज हैं. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. पीडि़त परिजनों का आरोप है कि इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले दो नहीं बल्कि और भी लोग हैं. पुलिस अन्य आरोपियों को भी तत्काल गिरफ्तार करे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो लोग खुद न्याय करेंगे.
बलरामपुर गैंगरेप : दरिंदगी को बयां करती पीडि़ता का पोस्टमार्टम रिपोर्ट
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
