पिथौरा। आज स्थानीय रेस्ट हाउस पिथौरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा एवं सांकरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। श्रद्धांजलि पश्चात गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात पिथौरा के पूर्व मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश (विक्रम) डड़सेना व युवा नेता ओम सिन्हा को भी श्रद्धांजिल अर्पित कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये। पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने गांधी जी के विचार को बताया। इसी तारतम्य में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने गांधीजी के बारे में बताया कि वे सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने कभी हार नही माना हमेशा सत्य के राह पे चलते थे जैसे कि गाँव के उन्नति से ही प्रदेश व देश की उन्नति है। ऐसे ही हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है। केंद्र में बैठे हैं मोदी सरकार अभी किसान बिल लाए हैं वह किसान हित में नहीं है। इस बिल का किसान नेता संजय सिन्हा ने इसका घोर निंदा किया। इसी क्रम में बरेकेल सोसायटी अध्यक्ष बुधेश्वर डड़सेना ने भी गांधी जी के विचार को बताया। साथ ही साथ पिथौरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी देश को स्वतंत्र कराने में बहुत बड़ा हाथ था तथा पूर्व पिथौरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा ने भी गांधी जी के बारे में बताया व मंच का संचालन पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री अरविंदर मंटू छाबड़ा ने किया। आभार प्रदर्शन सांकरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आलोक कानूनगो ने किया। तथा काँग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग के साथ पिथौरा एवं सांकरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार देवांगन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष आलोक कानूनगो, जनपद पंचायत पिथौरा के उपध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बुधेस्वर डड़सेना, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा, वरिष्ठ काँग्रेसी अरविंदर मंटू छाबड़ा, पिथौरा शीतला समाज के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रेमलाल सिन्हा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, वरिष्ठ काँग्रेसी नेता काशीराम भकलु शर्मा, मुंसी प्रधान, दिनेश नामदेव, पार्षद राजू सिन्हा, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, युवा नेता कौशल रोहिल्ला, युवा नेता अमर हशन, गोलू रावल, तुलसी दीवान, वीरेंद्र प्रधान, हितेश विशाल सिंह, विनोद मेहेर, भारत विशाल, सुरेश देवता, दुर्वासा साहू, संतोष पटेल सहित क्षेत्र के कांग्रेस जन उपास्थि हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version