उत्तर प्रदेश के देवरिया से गुरुवार को ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको चौंका दिया। अपने पतियों से नाराज दो महिलाओं ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों महिलाओं की मुलाकात हुई थी। करीब 6 सालों तक दोनों संपर्क में रहीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हुआ और आखिरकार गुरुवार दोनों ने मंदिर में जाकर सिंदुर लगाकर विधिवत तरीके से शादी कर ली। हालांकि, दोनों महिलाओं की आपस में शादी सोशल मीडिया से लेकर गांव देहात में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें, ये मामला तब सामने आया जब दोनों महिलाएं शादी करके मंदिर से वापस लौट रही थी और रास्ते में किसी की नजर उनपर पड़ी। जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पीड़ा बताई और जन्मों तक साथ रहने की बात कही।

क्यों पति से थी नाराज?– दोनों महिलाएं यूपी के गोरखपुर जिले के बांसगांव की रहने वाली है। महिलाओं के अनुसार, उनके पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते थे। एक महिला ने बताया कि उसके पति रोजाना शराब के नशे में मारता था। इसी से तंग आकर वो पति को छोड़कर मायके चली गई। उसके चार बच्चे भी हैं। वहीं दूसरी महिला ने बताया कि उसके पति उसे रोजाना मारता था और बेवजह शक करता था, जिसके कारण वो अपने पति से अलग रहने लगी।

इंस्टा पर हुई मुलाकात – दोनों अपनी निजी जीवन से परेशान होकर सोशल मीडिया इंस्टा पर अपना अकेलापर दूर करने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान इंस्टा पर दोनों महिलाओं की मुलाकात हुई। दोनों ने अपनी पीड़ा आपस में साझा की। पहले ये दोनों ही दोस्त थे लेकिन धीरे-धीरे उन दोनों में फासले कम होती गई। दोनों ही 6 सालों तक छुपछुपकर मिलती भी थी। फिर उन्होंने निर्णय किया कि वो शादी के बंधन में बंधेंगे और जन्मों तक साथ रहने की कसम खाएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version