नई दिल्ली।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण में राज्य की जिन 71 सीटों पर चुनाव होना है, वो महागठबंधन खासकर राजद और माले के लिए बेहद खास हैं। कांग्रेस ने भी पिछले चुनाव में यहां आठ सीटों पर जीत हासिल की थी।
सीटों की संख्या का बंटवारा तो हो गया मगर अभी कौन सीट किसके पास रहेगी, इस पर शनिवार को देर रात तक मंथन का सिलसिला जारी रहा। हालांकि माले की सीटों को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है। फिलहाल जो खाका सामने आ रहा है, उसके हिसाब से राजद(RJD) यहां करीब 40, कांग्रेस(Congress) करीब 19-20, माले(CPI ML) लगभग नौ सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी पर सीपीआई(CPI) लड़ेगी।
