महाकुंभ 2025 की दुनिया भर में धूम है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारे भी महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं। कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी इस महाकुंभ 2025 को अनुभव करने की ठानी है और वो भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। प्रयागराज में श्रद्धालुओं के समूह के बीच ही सुनील ग्रोवर भी नजर आए हैं। एक्टर ने इससे जुड़ी हर अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपना अनुभव भी बयां किया है।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पवित्र स्थल की अपनी यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। वो भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्हें नदी की ओर जाते देखा और डुबकी लगाते देखा जा सकता है। आध्यात्मिक क्षण के अपने अनुभव के बारे में भी सुनील ग्रोवर ने बात की है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में कृतज्ञता और विस्मय की भावनाएं व्यक्त कीं।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘दिव्‍य, दैवी, ईश्‍वरीय। महाकुंभ 2025 में यहां होना दिव्य है। एक लंबे समय से प्रतीक्षित डुबकी लगाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं। इतने सारे साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों सालों से इसी पानी में यहां आते रहे हैं। मैं पूर्ण, संपूर्ण महसूस करता हूं। यहां तक ​​पहुंचने में मेरी मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार। जय हो!।’ इस पोस्ट को देखने के बाद एक्टर्स के फैन ने रिएक्शन भी साझा किया है। एक शख्स ने लिखा, ‘कितने लकी हैं।’ वहीं एक और अन्य शख्स ने लिखा, ‘प्रयागराज में आपका आना तय था.. हर-हर गंगे।’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘वीरे – बहुत बढ़िया। आभार से झुकता हूं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version