रायपुर। पीएम समर्थक हेमलाल साहू की मेहनत रंग लाई है। अभनपुर क्षेत्र के डोमा पौधरोपण क्षेत्र के लिए केंद्र से 1 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। फंड जारी होने पर पीएम समर्थक हेमलाल साहू पीएम मोदी को बधाई दी है। हेमलाल साहू का कहना है कि इस क्षेत्र के विकास के लिए मुख्य वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी का भी बड़ा सहयोग मिला है।
बताते चले कि पीएम समर्थक हेमलाल साहू ने राशि आवंटन के लिए काफी प्रयास किया था। जो आज परिणाम सामने है। और डोमा के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। बता दें कि हेमलाल साहू ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अवगत भी कराया था। जिस पर पीएम मोदी ने पर्यावरण को ध्यान रखकर कैम्पा मद से राशि किया है। हेमलाल ने कहा कि इतनी बढ़ी राशि आने से पौधरोपण क्षेत्र में काफी सुधार होगा। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
