निकाय चुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं मंगलवार को नामांकन की अंतिम ता​रीख थी। जिसके बाद किसी भी प्रत्याशियों का नामांकन नहीं लिया जाएगा। अब 30 तारीख को नाम वापसी का आखिरी दिन है। ​लेकिन इसी बीच दुर्ग नगर निगम वार्ड क्रमांक 13 के बीजेपी प्रत्याशी अजीत कुमार वैद्य का नामांकन फार्म रिजेक्ट हो गया है।

दरअसल, अजीत कुमार वैद्य दो वार्डों से फार्म भरा था और पहले भरे फार्म में मान्य रखा था। जब निर्वाचन आयोग ने स्क्रूटनी की तो पाया गया कि दो वार्डों से फार्म भरा है। जिसके बाद वार्ड 13 से उनका फार्म रिजेक्ट कर दिया गया है। अब अजीत कुमार वैद्य वार्ड 12 से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल 28 जनवरी तक आखिरी तारीख थी। जिसके नाम वापसी की तारीख 30 जनवरी है। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 18 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की गणना होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version