रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय को जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महाससभा पूरे देश में कार्यरत 140 साल पुरानी संस्था है। इस महासभा की देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी सक्रियता है। साथ इसके पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि हमारी महासभा प्रदेश स्तर पर अपने सामाजिकजनों के बीच बहुत ही अच्छा सामंजस्य है। साथ ही महासभा को अपने समाज के वरिष्ठ, युवा, और महिलाएं लगातार राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में समाज के हित के लिए निरंतर आगे बढऩे प्रोत्साहित करते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की स्थापना 1884 में लखनउ में हुई थी, अर्थात कुर्मी इतिहास में यह 140 वर्ष पुरानी संस्था है। छत्तीसगढ़ में उक्त संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्ष 1948 एवं 1966 को स्व.डॉ. खूबचंद बघेल एवं वर्ष 1979 से 1983 तक स्व.धनीराम वर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेतृत्व प्रदान किये थे। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, महिला संगठन राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महासभा महिला संगठन की महासमुंद जिला अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, महिला संगठन महासमुंद जिला सचिव ईश्वरी चंद्राकर, युवा संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष डेविड चंद्राकर, युवा संगठन से गौरव चंद्राकर, मृत्युंजय वर्मा उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version