बेमेतरा। देश में लगातार बढ़ते बलात्कार जैसे जघन्य मामलों के विरोध में समस्त नगरवासियों द्वारा नगर के घड़ी चौक में शाम 5.30 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें देश में बढ़ती रेप की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही के लिए, मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ आरोपियों को फाँसी दिए जाने की मांग की जाएगी। वहीं प्रशासन का रेप का हर मामले में दृष्टिकोण एक जैसा हो यह सुनिशित किया जाए। क्योंकि यह देखने को मिला है कि मीडिया में मामला तूल पकडऩे के बाद, उन मामलों में कार्यवाही के लिए सरकारों द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दिया जाता है लेकिन जिन मामलो पर मीडिया की नजर नही पड़ती, प्रशासन उन मामलों में गंभीरता से कार्यवाही नहीं करता है, इसलिए रेप के हर मामले में दृष्टिकोण एक रखना है जरूरी है। रेप के हर मामले को फस्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने के साथ, समय सीमा में फैसला आए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। आप सभी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें, मास्क व कैंडल, दिप अपने साथ अवश्य लाएं..।
सुनों…, सुनों…सुनों…आज शाम 5.30 बजे नगर के घड़ी चौक में प्रदर्शन, लगातार बढ़ते रेप मामलों के खिलाफ…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
