रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छसपा, छबेस अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा है कि हाथरस में हुई शर्मनाक बलात्कार और हत्या की घटना झकझोर देने वाली है। इसी बीच में छ.ग.के सरगुजा क्षेत्र में हुए बलात्कार पर छग के मंत्री शिव डहरिया ने उ.प्र. के बलात्कार की घटना पर टिका-टिप्पणी करते हुए छ.ग.में हुए बलात्कार की घटना को सामान्य बताते हुए थर्मामीटर लगाकर तेज बुखार, हरारत जैसी बचकानी बातें कहकर माताओं, बहनों का अपमान कर रहे हैं,जो कहीं से भी उचित नहीं है। बलात्कार कहीं भी हो शर्मनाक घटना है और अपराधी को कड़ी सजा दिलाना सभ्य समाज, सभ्य नेतृत्व का दायित्व है। छसपा ने बलात्कारियों के लिए फास्ट वेग कोर्ट पर 6 माह से 1 वर्ष में न्याय दिलाने की मांग छग सरकार से करते हुए भारत में बलात्कार में पहले 5 प्रदेश में छग का नाम को खत्म कर प्रदेश में बलात्कार की घटना को शून्य करने की मांग की है। इस विषय पर राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version