कोरबा । कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। मृत प्रत्याशी दो बार सरपंच रह चुके थे और पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।

हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धतूरा निवासी बुधवार सिंह लंबे समय से गांव की राजनीति में सक्रिय है। वर्ष 2005 में उनकी पत्नी गांव की सरपंच थी। वर्ष 2010 में बुधवार सिंह पहली बार सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2015 में भी ग्राम पंचायत धतूरा में सरपंच निर्वाचित हुए। फिर से उन्होंने सरपंच के रूप में 5 साल काम किया। वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत धतूरा में सरपंच के रूप में फिर से बुधवार सिंह ने चुनाव लड़ा पर वे हार गए।

इसके बाद वर्ष 2025 में फिर से बुधवार सिंह ने सरपंच प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। गांव में वह लगातार अपना प्रचार कर रहे थे। घर-घर जाकर उनका प्रचार अभियान जारी था। प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने बुधवार सिंह को जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया।

डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बुधवार सिंह के बीपी हाई होने की बात कही। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सिंह की मौत से गांव में दुख का माहौल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version