बच्चों की आंखों में काजल लगाना भारतीय परम्परा में आम प्रथा है। क्योंकि लोगो का शुरू से यह मानना है कि बच्चों की आँखों में काजल लगाने से उनकी आंखे बड़ी और खूबसूरत होती है। लेकिन अगर वहीं विशेषज्ञ की बात करें तो उनके अनुसार ये बच्चों के लिए नुकसानदायक है। दरअसल बच्चो की आंखे बेहद सेंसेटिव होती हैं। ऐसे में काजल उनकी आँखों को नुक्सान पहुंचता है जिससे बच्चों की आंखों में जलन और सूजन होने से आंखों में संक्रमण हो सकता है। आइए जानते है कि विस्तार में…

आंखों की एलर्जी: काजल में बहुत से तत्व मौजूद होते है जो आपके बच्चे के आंखों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। जिससे उसे जलन और सूजन जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। जो बच्चों के आंखो के विकास पर प्रभाव डाल सकते हैं और आंखों के विकास को धीमा कर सकते हैं। इसलिए बच्चों की आंखों में काजल नहीं लगाना चाहिए।

आंखों की रोशनी पर बुरा असर : हर रोज छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाना उनकी आंखो की रोशनी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आपकी छोटी सी गलती की वजह से आपके बच्चे की आंखों की रोशनी बचपन में ही कमजोर होने लगेगी।

जलन और सूजन: बता दें कि छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से उनकी आंखों में जलन और सूजन हो सकती है , जो आगे चलकर काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए बच्चों की आंखों में काजल नहीं लगाना चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version