रायपुर। दुर्ग जिला स्थित पटेराडीह के 34 वर्षीय युवा किसान दुर्गेश निषाद ने अपने साढ़े 6 एकड़ जमीन की फसल बर्बादी की पीड़ा से आहत होकर खेत के पेड़ में फंसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने मृतक किसान परिवार के साथ संवेदना प्रकट किया है। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकार, महेंद्र कौशिक, गोवर्धन वर्मा, विमल ताम्रकार, अशोक कश्यप, चन्द्रप्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री से मृतक परिवार को 25 लाख रु. मुआवजा देने अमानक कीटनाशक दवाई बेचने वाली दुकान एवं दवाई कम्पनी की लाइसेंस रदद् कर उन लोगों पर कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश नेता अनिल दुबे ने आत्महत्या की जांच के लिए टीम का गठन क्या है। जिसमें प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद, दुर्ग जिलाध्यक्ष अशोक ताम्रकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष महेंद्र कौशिक, रायपुर जिलाध्यक्ष लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन पाटन, विमल ताम्रकर, बेमेतरा जिला के गिरधारी ठाकुर, चन्द्रप्रकाश साहू का टीम उनके निवास जाकर समस्त जानकारी लेंगे। ततपश्चात मोर्चा आंदोलन की घोषणा करेगा।
