प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में निधन हो गया है। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने 80 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। गोवा में जन्मे प्रभाकर कारेकर के परिवार ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

कारेकर को “बोलवा विट्ठल पाहावा विट्ठल” और “वक्रतुंड महाकाय” जैसे उनके गायन के लिए जाना जाता था। उत्कृष्ट गायक और शिक्षक के रूप सम्मानित कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन पर ग्रेडेड कलाकार के रूप में परफॉर्म करते थे। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दांकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास सरीखे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने गोवा के अंत्रुज महल में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा’।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, ‘दुनियाभर में विभिन्न मंचों पर उन्होंने प्रस्तुति दी। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया। उनकी संगीत विरासत उनके शिष्यों और प्रशंसकों के साथ जारी रहेगी। परिवार, प्रशंसकों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति’।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version