कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2029 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी नई टीम तैयार कर रही है। इस साल के अंत में होने वाले बिहार और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के चुनावी समीकरणों को भी ध्यान रखते हुए संगठन में फेर बदल किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल अपने पद पर बने रहेंगे। बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और असम में प्रभारी बदले जा सकते हैं, साथ ही महाराष्ट्र , हिमाचल प्रदेश, तमिल नाडू, बिहार और उत्तराखंड राज्यों के अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। वहीं पार्टी प्रभारी मोहन प्रकाश की संगठन से छुट्टी हो सकती है। गुलाम अहमद मीर को झारखंड से हटाया जाएगा, क्योंकि वह कश्मीर में कांग्रेस के विधायक दल के नेता हैं।

कांग्रेस संगठन में फेरबदल

इसके अलावा भूपेश बघेल को महासचिव बनाकर संगठन में लाया जा सकता है तो वहीं मीनाक्षी नटराजन, सचिन राव, अजय कुमार लल्लू, वामशी रेड्डी, कृष्णा अलावुरु जैसे नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version