नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इस बारे में उनके परिवारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि उनका निधन बीती रात हुआ। बताया जा रहा है कि 79 वर्षीय कार्तिकेश्वर पात्रा के परिवार में उनकी पत्नी उमारानी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं।

कार्तिकेश्वर पात्रा के निधन पर उनकी पत्नी उमारानी ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थे और सोमवार देर रात इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाते समय उनकी बीच रास्ते में ही मृत्यु हो गई। कार्तिकेश्वर पात्रा के बारे में बताया जाता है कि वह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। बताया जाता है कि पात्रा 1971, 1974 और 1980 में बालासोर जिले के भोगराई निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के सदस्य चुने गए थे और वह 1991 में बालासोर लोकसभा सीट से भी निर्वाचित हुए थे। वहीं, पात्रा के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। पात्रा कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भी हमेशा से जुड़े रहे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। पात्रा ने लंबे समय तक संस्कृति और साहित्य पर शोध कार्य भी किया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version