मध्यप्रदेश के रीवा में हुई दरिंदगी के एक मामले ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. यहां 5 दरिंदों ने मिलकर एक 35 साल की एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच हैवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक दरिंदों ने बीते 30 सितंबर को विधवा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. पीडि़त महिला अपने घर से किसी काम के लिये निकली थी, जहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि मारपीट दुष्कर्म की वजह से महिला बेहोश हो गयी इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की एक अक्टूबर को शाहपुरा इलाके में पंचायत भवन के पास महिला अचेत अवस्था में मिली. उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. पीडि़ता को सरकारी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि पीडि़ता के परिवार वालों ने चार अक्टूबर को महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता को पांच अक्टूबर को होश आया उसके बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों मयंक मिश्रा, अरुण सिंह, सतेन्द्र, सुरेंद्र मिश्रा मुन्ना कोल को गिरफ्तार किया है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
