रायपुर। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रांतीय समिति कोर ग्रुप की बैठक आज दोपहर 02 बजे संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी प्रदेश नेता श्री अनिल दुबे ने किया।बैठक में दुर्ग जिला स्थित उतई के समीप मतरोडीह (मचांदुर) के 34 वर्षीय युवा किसान दुर्गेश निषाद ने साढ़े 6 एकड़ खेत की फसल बर्बादी की पीड़ा से आहत होकर खेत की पड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रमुख नेता अनिल दुबे, जी.पी. चन्द्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकार, गिरधारी ठाकुर, चन्द्रप्रकाश साहू, अशोक कश्यप ने मृतक किसान दुर्गेश निषाद को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया एवं उसके दुखी परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट किया। मृतक किसान परिवार को त्वरित न्याय दिलाने और घटना की वास्तविक जानकारी के लिए किसान मोर्चा ने राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया है। जिसमें दुर्ग जिलाध्यक्ष इंजी.अशोक ताम्रकार, चेतन देवांगन, विमल ताम्रकर, बेमेतरा जिला के प्रमुख गिरधारी ठाकुर, चन्द्रप्रकाश साहू, कवर्धा जिलाध्यक्ष महेंद्र कौशिक आदि सामिल हैं। किसान मोर्चा जांच कमेटी की टीम 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मतेराडीह मृतक किसान के घर पहुँचेगी। पूरी जानकारी हासिल करने के बाद 7 अक्टूबर को ही पुलिस अधीक्षक दुर्ग से मिलकर अमानक कीटनाशक दवाई बेचने वाले के खिलाफ हत्या का अपराध हेतु स्नढ्ढक्र दर्ज करने की मांग करेंगे।साथ ही साथ मृतक परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देगे की शासन से मांग करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version