रायपुर। अटल नगर नवा रायपुर में कल देर रात ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. यातायात पुलिस व थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद और राखी स्टॉफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 23 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया.
बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है. नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है. ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करती है.
इसी क्रम 22 फरवरी को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस ने शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया. 23 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया. इसके साथ सभी वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन कार्यालय भेजा जाएगा.
जब्त किए गए वाहन एवं चालक सूची
CG 07 CD 0371 – मुकेश कुमार
CG 04 HW 1451 – रंजन मिश्रा
CG 11 AH 7626 – श्याम अवस्थी
CG 25 L 4600 – गौरव राघव
CG 12 AS 3852 – जगत राम
CG 04 MS 1536 – पराग तिवारी
CG 07 CT 8600 – अनीज कुमार
CG 11 BJ 8055 – ब्रिशांक
CG 04 NW 3194 – दीपेश सोनी
CG 04 NA 3717 – धनंजय जयसवाल
CG 04 DP 8721 – पूनाराम
CG 04 KP 2861 – ललित
CG 04 KP 1281 – बब्बन मांझी
CG 04 PX 9310 – संजू
CG 04 ND 8043 – नवीन गेड़ाम
CG 17 C 3460 – अभिषेक सिंह
CG 10 AC 1149 – अर्जुन बरई
CG 10 BK 9996 – देवेंद्र कुमार
CG 04 PH 0794 – आकाश सोनकर
CG 04 MS 2750 – नितेश मंदानी
CG 04 QB 2047 – अमितेश खत्री
CG 10 AK 6790 – स्वरित टंडन
CG 04 NG 5989 – मोती महिलांगे

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version