सोशल मीडिया आप जब भी स्क्रॉल करते होंगे तो आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते होंगे। कुछ तो ऐसे भी वीडियो होते हैं, जिन्हें देखते ही हमारी नजरें ठहर जाती हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिन्हें देखने के बाद लोगों की नजरें बस उस वीडियो पर टिकी रह गईं। यह वीडियो लोगों की कल्पना से बिल्कुल ही अलग है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की टूटी-फूटी सी झोपड़ी के सामने खड़ी है। वह कैमरे की तरफ इशारे कर लोगों को उस झोपड़े के अंदर बुला रही है। लड़की के पीछे एक कुर्सी पर बुजुर्ग महिला बैठी हुई दिख रही है, जिसे वह लड़की अपनी मां बता रही है। इसके बाद लड़की उस टूटी-फूटी झोपड़ी के अंदर जाने लगती है। पीछे-पीछे कैमरामैन भी जाता है। झोपड़े में घुसते ही वह एक कमरे में जाती है। जिसमें एक अच्छा सा बिस्तर लगा हुआ होता है। अंदर एक कूलर भी रखा हुआ है। झोपड़ी में बिजली की भी अच्छी व्यवस्था है। उस कमरे के पीछे एक और मासट्र बेडरूम बना हुआ है। जिसमें एक बेहतरीन डबल बेड पड़ा हुआ है। उसी कमरे के बगल में एक किचन भी है। जहां बर्तन और गैस-चूल्हे को व्यवस्थित ढंग से रखा गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ponu1432023 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 50 लाख लोगों ने देखा और 4 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- घर सिर्फ ईंट और सिमेंट से ही नहीं बनता। ये बनता है लोगों से और उनके प्यार से। दूसरे ने लिखा- बाहर से ही झोपड़ी है, अंदर से तो बिल्कुल झकास लग रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version