मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां की एक दसवीं की छात्रा ने अपनी मां की डांट के बाद घर छोड़ दिया। वह घर से भागकर अपने एक सहपाठी के साथ ट्रेन में बैठ गई, जिन्हें बाद में दोनों को खंडवा स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ की और फिर दोनों नाबालिग को पैरेंट्स को सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा परीक्षा की तैयारी के दौरान मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही थी। उसकी मां ने उसे मोबाइल इस्तेमाल करते देख डांट लगाई और फोन छीन लिया। इससे नाराज होकर छात्रा घर से भाग गई। छात्रा करीबन 12-13 किलोमीटर दूर पैदल चली और फिर अपने एक दोस्त को कॉल किया। इसके बाद छात्रा अपने दोस्त को फोन कर उसके साथ ट्रेन में बैठ गई। दोनों के पास पैसे कम थे तो दोनों बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, तभी टीटीई ने उन्हें खंडवा स्टेशन पर पकड़ लिया।
टीटीई ने जब पूछताछ की तो बच्चों ने टीटीई को गुमराह करने की कोशिश की इसके बाद टीटीई को दोनों पर शक हुआ तो उसने दोनों को आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ की पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे नाबालिग हैं। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया। समिति ने बच्चों के माता-पिता को सूचित किया, जो रीवा से खंडवा पहुंचे और उन्हें अपने बच्चों की सुपुर्दगी ली।
बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि लड़की की उम्र 15 साल और लड़के की 17 साल है। दोनों एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लड़की ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह मोबाइल का इस्तेमाल करती है, लेकिन बोर्ड परीक्षा के कारण उसकी मां ने उसे मोबाइल चलाने से मना कर दिया था, जिससे वह नाराज होकर घर से भाग गई। अब दोनों बच्चे अपने घर वापस जाकर परीक्षा की तैयारी करेंगे। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version