नई दिल्ली। ये क्या हो रहा है…भैया ये क्या हो हो रहा है, कुछ नहीं…कुछ नहीं बलात्कार हो रहा है…! इन दिनों देश में जहां देखो वहां बलात्कार, सामूहिक बलात्कार के सामने आ रहे है। एक के बाद एक प्राय: हर राज्य से बलात्कार की खबरें सामने आ रही है। ऐसा लगता पूरा देश बलात्कारमय हो गया है। यूपी, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब आज बुधवार को राजस्थान से एक बार फिर बलात्कार की वारदात सामने आया है। इस बलात्कार की घटना है पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग का अपहरण कर रेप किया गया। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया था, उस वक्त परिवार के दूसरे लोग मतदान करने के लिए गए हुए थे। वारदात को दरिंदों ने किडनैपिंग के बाद अंजाम दिया। गंभीर हालात में पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात को गांव के ही दो युवकों ने अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद दरिंदों ने अश्लील तस्वीरें भी खींची। मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपी अबतक फरार हैं।
ये क्या हो रहा है…भैया…ये क्या हो हो रहा है, कुछ नहीं…कुछ नहीं बलात्कार हो रहा है…!
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
