राजनांदगांव। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगाँव के पत्र क्रमांक 636 में ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व राजस्व विभाग से एनओसी लिए जाने का लेख किया गया है, इस आदेश से सभी ग्राम पंचायतों में सरपंचों के निर्माण कार्य कराने में परेशानी हो रही है। इस आदेश को निरस्त करने कलेक्टर, अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण डोंगरगढ़ विधायक, संसदीय सचिव राजस्व को पत्र लिख गया है। जनपद सभापाति ने कहा कि निर्माण कार्य स्वीकृति पूर्व नक्शा, खसरा एवं ग्राम पंचायत का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है, जबकि एनओसी लेने के चक्कर मे सरपंचों को राजस्व विभाग के चक्कर काटना पड़ेगा। श्री साहू ने कहा कि राजनादगांव जिले में 9 जनपद पंचायतों में केवल राजनंदगॉव जनपद पंचायत में जारी किया गया है, जो नियम विरुद्ध है। पूर्व में सरपंचों द्वारा इस आदेश को निरस्त करने ज्ञापन सौप चुके है। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने अध्यक्ष अनुसुचित जाति प्राधिकरण विधायक डोंगरगढ़, संसदीय सचिव राजस्व एवं जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सरपंचों के हित में उपरोक्त आदेश को निरस्त करने की मांग किया गया है।
