छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। साथ ही आज दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। प्रश्नकाल में मंत्री OP चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों पर चर्चा होगी। साथ ही कृषि,आदिम जाति,वक्फ आवास,पर्यावरण का मुद्दा उठेगा। आज पेश होने जा रहे बजट से किसान, युवा, महिलाएं, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को ओपी चौधरी क्या-क्या सौगात देने वाले हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य का ये 24वां बजट होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछली बजट 1 लाख 47 हजार करोड़ रुपए का पेश किया था, जबकि इस बार 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया जा सकता है। बजट में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना समेत युवाओं, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारी वर्ग के लिए कई अहम घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

आज पेश होने जा रहे इस बजट में साय सरकार युवाओं के लिए नए स्टार्टअप को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर देने पर सरकार फोकस कर सकती है। इससे नए उद्यमियों को आर्थिक मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट छत्तीसगढ़ को नई उंचाइयों पर पहुंचाएगा। सरकार बड़े विजन के साथ काम कर रही है। 2047 तक विकसीत छत्तीसगढ़ बनेगा। पहले राज्य का बजट 5 हजार करोड़ का थ। इस साल का बजट पहले के बजट से बड़ा होगा। साढ़े 7 प्रतिशत जीडीपी का ग्रोथ हो रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version