रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय गौरैला में मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन-2020 अंतर्गत नियोजित मतदान दलों के चल रहे प्रशिक्षण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों को कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने की शपथ दिलाई। मतदान दलों ने शपथ लिया कि हम कोविड-19 महामारी के इस काल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार एवं जारी समस्त दिशा-निर्देशों तथा नियमों का अक्षरश: पालन करेंगे।निर्वाचन कार्य और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के दौरान मास्क का प्रयोग करेंगे। अपने सभी सहयोगियों को भी मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने एवं उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु प्रेरित करेंगे। संक्रमण के इस दौर में निर्वाचन सम्बन्धी हर कार्य सुरक्षा और सतर्कता के साथ करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version