बेमेतरा। सरदा-लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र के 150 मजदूर का 10 लाख रुपए मजदूरी भुगतान अभी बकाया है। इस सम्बंध में फड़ प्रभारी व जिला विपणन अधिकारी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से मजदूरों में खासी नाराजगी है और उन्होंने बीते 3 दिनों से काम बंद कर दिया है। मजदूरों के द्वारा लगातार अधिकारियों से वेतन की मांग कर थे, लेकिन अधिकारियों द्वारा मजदूरों की सुध नहीं ली जा रही थी। मजदूरों ने मजदूरी भुगतान नहीं होने पर जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा से संपर्क कर शिकायत करते हुए मजदूरी दिलाने की मांग की। मजदूरों द्वारा वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायत मिलते ही सभापति राहुल योगराज टिकरिहा एक्शन मोड पर आ गए। सभापति टिकरिहा ने बेरला एसडीएम संदीप ठाकुर को मजदूरी भुगतान नही होने के कारण, मजदूरों के साथ उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। सांकेतिक प्रदर्शन के बाद उग्र धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर शिव अनंत तायल, जिला खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा, डीएमओ बीएल चन्द्राकर समेत अन्य अधिकारियो के साथ धान संग्रहण केंद्र पहुंचे। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने प्रभावित मजदूरों की जानकारी जुटाकर उन्हें सप्ताह भर के भीतर मजदूरी भुगतान का आश्वासन दिया।
मजदूरों ने कलेक्टर को बताई अपनी आप बीती
मजदूरों ने कलेक्टर को बताया कि मजदूरी के लिए अधिकारियों से गुहार लगा लगाकर वे थक चुके थे, लेकिन कही से भी राहत नही मिल रही थी। अधिकारी राज्य से राशि नही मिलने की बात कहकर गोलमोल जवाब दे रहे थे। तब उन्होंने सभापति राहुल टिकरिहा से संपर्क कर उनके अगुवाई में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया साथ ही जल्द मजदूरी भुगतान नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
लॉकडाउन में भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे मजदूर और जिम्मेदारों ने भी नहीं ली सुध
150 मजदूरों में 90 महिलाएं है, जिन पर परिवार की जिम्मेदारी है। मजदूर पिंकी धीवर, खुशी धीवर, देवकी यादव ने बताया कि मजदूरी भुगतान नही होने से आर्थिक तंगी का सामना करना प? रहा है। कोरोना काल में भी हमें मजदूरी नहीं मिला है। जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा से शिकायत करने पर अधिकारियों ने सुध ली, अन्यथा कई शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे थे।
भुगतान नहीं होने से प्रभावित हुए 150 मजदूर
प्रभावित मजदूरों में दामोदर साहू, ओम प्रकाश साहू, राजाराम साहू, जितेंद्र यादव, रेखा साहू, अनुसुईया साहू, गनेशिया साहू, मोहनी साहू, कुमारी धीवर, संतोषी यादव, केजा यादव,  शिव कुमारी धीवर, कीर्ति साहू, दीपक साहू, सतरूपा साहू, रूखमणी धीवर  हीरा साहू, सरस्वती साहू, गायत्री साहू, गिरजा साहू, किरण साहू, हिरौंदी साहू, केंवरा साहू, दशमत साहू, संतोषी साहू,  खुशी धीवर, पिंकी धीवर, कोसालिया धीवर, देवकी यादव, गीता यादव, मालती धीवर,मेहतारिं यादव, भावना धीवर, बुद्यारिन धीवर, संतोषी मरकाम, सुमन यादव, रामबाई यादव, कुन्ती यादव, धर्मीन साहू,बिमला धीवर,माहेश्वरी धीवर,गंगा धीवर, शारदा धीवर, मीना धीवर समेत 150 मजदूर का मजदूरी अभी भी बकाया है।
10 लाख रुपए का डिमांड नोट भेजा गया राज्य कार्यालय को

डीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरी भुगतान के लिए 10 लाख का डिमांड नोट बुधवार को राज्य कार्यालय को भेजा गया है। डीएमओ चन्द्राकर के अनुसार पूर्व फड़ प्रभारी की लापरवाही के कारण मजदूरी भुगतान लम्बित है। उनके द्वारा जिला कार्यालय में बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। इसलिए भुगतान में विलंब हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी के बावजूद डीएमओ ने भुगतान को लेकर कदम नहीं उठाए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version