इस बार होली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है। होली के दिन लोगों रंगों के रंग में ऐसे रम जाते हैं कि उनको होश भी नहीं रहता है। लोग जमकर गुलाल और पक्के रंग से होली जरुर खेलते हैं। लेकिन बाद में घर में फर्श पर रंग के पक्के दाग-दब्बे लग ही जाते हैं, जिन्हें हटाने में काफी दिक्कत होती है। आप भी अपने घर के फर्श से होली के रंग को छुड़ाने के लिए इन आसान ट्रिक्स को अपना सकते हैं।सबसे पहले आप नींबू, बेकिंग सोडा और विनेगर ले लीजिए। अब इन तीनों को मिलाकर होली के दाग वाली जगह पर लगा देना है। बाद में पोछा लगाने से दाग आसानी से निकल जाएंगे। इसके अतिरिक्त आप इन तीनों चीडों को पोछा लगाने के पानी में भी मिला सकते हैं। हालांकि, मुश्किल दाग पर पेस्ट लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना सबसे बेहतरीन उपाय है।

  • यदि टाइल्स पर गुलाल लग जाए तो उसे गीला होने से बचाने के लिए, डस्टपैन की मदद से उठा लें। अगर गीला हो जाए तो टिश्यू रख दें।
  • टिश्यू वाली ट्रिक यूज करने बाद फर्श पर नींबू रगड़ने से दाग पूरी तरह से हट जाएंगे।
  • टाइल्स से गीले रंग को हटाने के लिए सबसे पहले आप बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर उसको थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और स्पंज की मदद से रगड़ के साफ करें।
  • फर्श में लगे दागों को निकालने के लिए गर्म पानी में 5 मिनट के लिए प्रभावित जगहों पर छोड़े, अब आप कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं।
    होली खेलते समय किसी कारणवश रंग दीवारों पर लग गया है, तो आप टेंशन न लें। इस तरीके से दीवारों को क्लीन करें। इससे आपका पेंट भी खराब नहीं होगा। दीवार पर लगे दाग विनेगर और बेकिंग सोडा या नींबू की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। सबसे पहले आप बेकिंग सोडा और नींबू के साथ विनेगर का पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद जहां पर दांग वहां पर उसको लगाएं। 5-10 मिनट बाद साफ कपड़े को गिला करके दीवार के अच्छी तरह से पोछ दें।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version