Sunday, June 22

आज मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। उनका जन्म 13 दिसंबर 1944 को हुआ था। उनकी अंतिम यात्रा शंभू निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतियां पहुंचेगी। सोमवार सुबह 7:00 बजे तक सिटी पैलेस में पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

आज, रविवार 16 मार्च को उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। लंबे समय से अरविंद सिंह मेवाड़ बीमार चल रहे थे और उनका इलाज सिटी पैलेस के शंभू निवास में किया जा रहा था। बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वंशज थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं।

पिछले साल ही अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हुआ था। उनका निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। वहीं, अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर के बाद सिटी पैलेस को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया है और सिटी पैलेस की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।

WhatsAppFacebookTelegramGmailShare
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Exit mobile version