टाइटल पढ़कर आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल छठवी क्लास में पढऩे वाली एक लड़की अपने 35 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है, जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चे का बाप है। नाबालिग लड़की के घरवालों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है जहां संस-थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिक युवती को शादी के नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने थाने में आवेदन देकर भगवानपुर पंचायत के चोटाही गांव वार्ड नंबर 14 निवासी कोदई राय के 35 साल के बेटे भोला राय पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी के नियत से भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा की छात्रा है। 2 दिन पहले गांव के शरेह में बेटी घास काटने के लिए गई थी। तभी गांव के ही भोला राय जबरन बाइक पर बिठा कर उसे अपने साथ ले गया। भोला राय पूर्व में भी गांव की कई लड़कियों के साथ शादी कर चुका है। भोला अपने पत्नी और बेटे-बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया है। उसकी पत्नी और बच्चे मायके में रहते हैं।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले को लेकर पीडि़त व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version