भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को पार्टी की मजबूती का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी जवाबदेही नहीं भूलनी चाहिए और जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी निष्ठा से काम करना चाहिए। नबीन भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला संगठन प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
पार्टी अनुशासन और जनसेवा पर जोर
नबीन ने कहा कि भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक मजबूती से स्थापित हो चुकी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अनुशासन का पालन करने और पार्टी के निर्णयों को सहजता से स्वीकार करने की नसीहत दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च के छत्तीसगढ़ प्रवास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का संबोधन
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव, निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने बताया कि भाजपा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनाव में 46% था, जो लोकसभा में बढ़कर 51% और पंचायत चुनावों में 56% तक पहुंच गया। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विनम्रता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में जुटने की अपील की।
व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत: अजय जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि जनता ने भाजपा को सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए चुना है। उन्होंने डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और शासन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ को तोड़कर इतिहास रच दिया है और इसे बनाए रखने के लिए सभी को सतर्क रहना होगा।
छत्तीसगढ़ को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में प्रयास: अरुण साव

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अब भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में बदलाव लाना सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को एक आदर्श राज्य बनाने का आह्वान किया।
भाजपा की जीत पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा: पवन साय
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को भव्य और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बिहार दिवस कार्यक्रम की जानकारी
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च) के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 से 30 मार्च तक बिहार के प्रवासी बंधुओं के साथ विभिन्न स्नेह मिलन कार्यक्रम होंगे, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहभोज और प्रवासी बिहारियों का सम्मान शामिल रहेगा।
पंचायत चुनाव नतीजों का प्रजेंटेशन
बैठक में भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने पंचायत चुनावों के नतीजों का आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा की पत्रिका ‘दीपकमल’ के नए अंक का विमोचन भी किया गया।
बैठक में भाजपा नेताओं ने आगामी योजनाओं और संगठन को और मजबूत करने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ और मजबूत करना और शासन को अधिक प्रभावी बनाना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version