आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निमोनिया, फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण है। निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या फिर फंगस की वजह से हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी का शिकार ज्यादातर छोटे बच्चे और बुजुर्ग होते हैं। हालांकि, निमोनिया किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। आइए इस बीमारी के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

निमोनिया के कॉमन लक्षण

खांसी या फिर बुखार जैसे लक्षण निमोनिया की तरफ इशारा कर सकते हैं। अगर आपको ठंड लग रही है, तो आपको इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिन भर बहुत ज्यादा थकान महसूस होना या फिर एनर्जी की कमी महसूस होना खतरे का संकेत साबित हो सकता है।

सांस लेने में तकलीफ

क्या आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है या फिर आपके सीने में दर्द हो रहा है? अगर हां, तो हो सकता है कि आप इस बीमारी का शिकार बन गए हों। सिर में दर्द होना भी निमोनिया की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा मांसपेशियों में दर्द होना, इस तरह का लक्षण भी इस गंभीर बीमारी का संकेत साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मतली या फिर उल्टी भी निमोनिया का लक्षण हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जल्द से जल्द इस बीमारी को डिटेक्ट कर इसका इलाज शुरू करना बेहद जरूरी होता है। इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर इन पर ध्यान न देना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version