सौरिया पहाड़िया जनजाति के बच्चों की रहस्यमयी बीमारी से मौत हो रही है. इस बीमारी से 5 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 12 अभी भी बीमार है. झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज (Sahibganj) जिले में रहने वाले जनजाति समुदाय में फैली अज्ञात बीमारी के वजह से गांव दहशत है. इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित कर जांच की जा रही हैसाहेबगंज जिले के नगरभिट्ठा गाँव मे अज्ञात बीमारी के संक्रमण के कारण पिछले 7 दिनों के अंदर ही आदिम जनजातीय पहाड़िया समुदाय के 5 बच्चों की एक के बाद एक मौत हो रही है. ग्रामीणों के मुताबिक लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के बच्चे बीमार भी हैं.

सूचना मिलते ही साहिबगंज जिला के सिविल सर्जन के द्वारा एक टीम गठित की गई है. टीम को स्वास्थ्य जांच के लिए गांव भेजा गया है. इस बीमारी से संक्रमित बच्चों की खून का सैंपल लैब भेजा गया है. ग्रामीणों के अनुसार इस अज्ञात बीमारी से पीड़ित होने के कारण पहले उनकी आंखे पीली पड़ी. इसके बाद उन्हें तेज बुखार के साथ सर्दी खांसी की शिकायत हुई. कुछ घंटो के अंदर देखते ही देखते बच्चों की हालत तेजी से बिगड़ी की उन्हें बचाया न जा सका.

ब्रेन मलेरिया की आशंका

सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथाली ने भी पांच बच्चों के मौत की पुष्टि की है. ग्रामीणों ने बताया कि एक नाबालिक बच्चों की मौत रविवार को हुई है जबकि दो की मौत शनिवार को वहीं दो बच्चों की मौत कुछ दिन पूर्व हुई थी. शुरुआती जांच के क्रम में कुछ नाबालिक बच्चों के ब्रेन मलेरिया से पीड़ित होने की बात कही जा रही है.वहीं 12 बच्चें अभी भी बीमार है. हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्चों की मौत किस बीमारी से हुई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम साहिबगंज जिला अंतर्गत मंडरो प्रखंड के बसहा पंचायत के नगरर्भिठा गांव में कैंप करने के साथ बच्चों के अज्ञात बीमारी से संक्रमित होने को लेकर निगरानी कर रही है. यह आशंका जताई जा रही है कि गंदे पानी पीने के कारण और गांव में गंदगी का अंबार होने से ऐसी बीमारी की चपेट में आकर बच्चों का असमय निधन हुआ है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version