सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर अदाकारा रेखा का जन्मदिन आज और कल पर आधारित है। याने कि आज 10 अक्टूबर को रेखा का तो कल 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिससे सिनेमा को अंतरराष्ट्री पहचान मिली। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वहीं शोले, डॉन, पिंक जैसी कई सदाबहार फिल्में देकर उन्होंने अपने फैंस को खूब एंटरटेंन किया है। बिग बी ने न सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी हैं बल्की बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी एक अलग जगह बनाई है जिसे हासिल कर पाना सबके बस की बात नहीं। वहीं आज अमिताभ बच्चन 78 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वो बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर को भी टक्कर दे रहे हैं। उस दौर में तो अमिताभ ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में सभी का दिल जीता हुआ था, वहीं आज भी उन्होंने अपनी वही छाप बरकरार रखी हुई है। तो चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर जनाते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने किस्से। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ बिग बी की लव लाइफ भी खूब खुर्खियों में रही है। अमिताभ और रेखा का अफेयर जग जाहिर है। 70 80 के दौर का यह जोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहा है। कहा ये भी जाता है कि ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। उस समय अमिताभ और रेखा की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 1976 में आई उनकी फिल्म दो अजनबी में उनका रोमांस और भी उभर कर सामने आया। बता दें कि दोनों ने दो अनजाने, मिस्टर नटवरलाल, सिलसिला, दो अनजाने, नमक हराम, मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं स्क्रीन पर रोमांस करते-करते इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि दोनों ने कभी इस रिलेशन को नहीं माना। कैमरे से सामने दोनों अकसर एक दूसरे के बारे में बात करने से कतराते थे।
अपने और रेखा के बारे में कहा था ये…
वहीं बवाल तो तब मचा जब 1998 में सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में अमिताभ ने रेखा और अपने रिश्ते को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए। इस इंटरव्यू के दौरान जब सिमी ने बिग बी से उनके और रेखा के संबंधों के बारे में पूछा तो बिग बी ने कहा कि मीडिया इस तरह की अफवाहें जानबूझकर फैलाती हैं। हम दोनों के बीच कुछ नहीं है। कई फिल्मों में हमने साथ में काम किया है और वो सिर्फ मेरी साथी कलाकार थीं। अमिताभ ने आगे ये भी कहा कि सालों से हमारी मुलाकात तक नहीं हुई है। मेरे खुद का परिवार है मेरे बीमार माता-पिता वहां रहते हैं और मैं उनकी देखभाल करता हूं। बिना किसी जांच पड़ताल के मीडिया ने मुझपर कई बेहूदा आरोप लगाए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version