नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 70 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में 72 हजार 89 नए संक्रमित मिले। अब तक 70 लाख 49 हजार 181 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 60 लाख 72 हजार 553 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
शनिवार को 86 हजार 712 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 906 लोगों की मौत हो गई। अभी 8 लाख 82 हजार 542 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 8 हजार 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
