स्पेसएक्स अपने आगामी फ्रैम–2 मिशन के साथ इतिहास रचने के लिए तैयार है. इसकी जानकारी एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी. उन्होंने लिखा– पहली बार मानव  पृथ्वी के चारों ओर ध्रुवीय कक्षा में होगा. इस मिशन का सोमवार को प्रक्षेपण किया जाएगा. अंतरिक्ष स्टेशन से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 को वापस लाने के कुछ दिनों बाद, स्पेसएक्स ने अपने अगले मिशन की जानकारी दी. यह मिशन 31 मार्च, 2025 को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रात 11:20 बजे EDT पर लॉन्च होने वाला है. मिशन फाल्कन 9 रॉकेट और क्रू ड्रैगन कैप्सूल का यूज करके पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों को पार करने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान होगा.

इस मिशन का नेतृत्व चार अंतरिक्ष यात्रियों के एक इंटरनेशनल टीम के द्वारा किया जाएगा. माल्टा से मिशन कमांडर चुन वांग, नॉर्वे से वाहन कमांडर जैनिके मिकेलसेन, जर्मनी से मिशन पायलट राबिया रोगे और ऑस्ट्रेलिया से मिशन मेडिकल ऑफिसर एरिक फिलिप्स का नाम इसके लिए सलेक्ट किया गया है. सभी चालक दल के सदस्य पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे.

इसके अलावा, चालक दल ध्रुवों के ऊपर से उड़ान भरते समय रहस्यमय प्रकाश को लेकर स्टडी करेगा. इसे स्ट्रॉन्ग थर्मल एमिशन वेलोसिटी एन्हांसमेंट (STEVE) के रूप में जाना जाता है. यह मिशन न केवल वैज्ञानिक समझ को आगे बढ़ाएगा बल्कि फ्रैम–2हैम जैसी पहल के माध्यम से जनता को भी जोड़ेगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version