पाटन। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कृषि सुधार विधेयकों को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्बारा किये जा रहे विरोध को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही देश के किसानों को कानून के नाम पर जकड़े रखा। सांसद विजय बघेल किसान चौपाल के माध्यम से केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि बिल को किसान हित मे बताया। श्री बघेल ने शनिवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानितराई, अरसनारा एवं झीठ में सांसद चौपाल में कहा कि कांग्रेस ने आज तक तो किसानों के हित में कोई फैसला लिया नहीं और आज जब कृषि सुधार पर फैसले लिए जा रहे है तो किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों द्बारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस ने किसानों को सशक्त करने के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया। 55 साल में एक बार कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने की योजना बनाई और उसमे भी बड़ा घोटाला किया। कांग्रेस के पास कृषि व्यवस्था में कोई भी सुधार करने की न तो नीयत थी न ही कोई इच्छाशक्ति। श्री बघेल ने कहा कि यह विधेयक हमारे अन्नदाताओं के होने वाले शोषण को समाप्त कर एक नई व सुगम व्यवस्था को स्थापित करेंगे। पूर्व में किसानों को अपनी फसलों का भुगतान लेने में अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस मौके पर अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, खेमलाल साहु, लालेश्वर साहू, लोकमनी चन्द्राकर, धनराज साहू, निर्मल जैन, जयप्रकाश चन्द्राकर, जागेश्वर शुक्ला, राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, खिलेश मारकंडेय, योगेश भाले, डेहर साहु, हरिशंकर साहु, नीतू साहु, पुष्पा मानिकपुरी, तनुजा साहु, खिलावन चंद्राकर, राजेन्द्र वर्मा, पोषण वर्मा शंकर वर्मा, कुणाल शर्मा, केवल देवागन, बाबा वर्मा, राज राजेश वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सुरेन्द्र वर्मा, डिकेश सेन, सोहन साहु, राहुल साहु, रमेश देवांगन, नारद साहू, सुरेश बंछोर, सुनीता यदु, कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, रमेश कौशिक, चुनु पटेल, राजु साहु, रवि कौशिक, कैलाश यादव, रामाधार साहु, भारत साहु, टीकाराम साहु, फेरहा राम धीवर, गायत्री साहु, दयानंद सोनकर, ललित यादव, कुंदन राजपुत, राकेश चंद्राकर, कोमल वर्मा, अशोक निषाद, मोहन साहु, घनश्याम चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version