रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आयुषी पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य वर्षा पांडेय, रणविजय सिंह एवं इंद्राणी कश्यप सुधा वर्मा आदि उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष आयुषी पांडे का कहना है कि लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आज की दुनिया में कई सारे लोग अवसाद या फिर किसी ना किसी और मानसिक बीमारियों से ग्रसित है। आगे उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि समाज में बढ़ते अवसाद के कारणों को ख़त्म कर सके, साथ ही उन्होंने बताया कि अवसाद का मुख्य कारण वो विचार होते है, जो हमारे लिए जरूरी नहीं होते है। अत: हमें ऐसे विचारों से दूर रहना चाहिए, जो बिना किसी कारण हमारे मन को परेशान करते है। प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश पांडेय ने लोगो से, अपनी दिनचर्या में योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि अवसाद का मुख्य कारण लोगो की दिनचर्या और वो जानकारियां है जो दिन भर हम कहीं ना कहीं से अपने मन में भरते रहते है। उन्होंने कहा कि हमें बस काम की बातो पर ध्यान देना चाहिए और अपने दिनचर्या में उन चीजों को महत्व देना चाहिए जो मन को शांति प्रदान करते है। साथ ही अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के द्वारा किए जा रहे कार्यों पे प्रदेश अध्यक्ष आयुषी पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की, हम अपने मिट्टी की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version