रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली हेतु एनएमओपिएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य में सभी जिलों द्वारा सभी विभागों के कर्मचारियों ने लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम भेजा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अभियान सफल रहा है लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड भेजा गया तथा आने वाले समय में परिवार के साथ मिलकर पोस्टकार्ड अभियान किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं पेंशन विहीन कर्मचारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी विभागों के द्वारा पोस्टकार्ड भेजा गया जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि पोस्टकार्ड अभियान जारी रहेगा तथा अब रोज हर पदाधिकारियों द्वारा फेसबुक लाइव कार्यक्रम किया जाएगा ताकि संगठन का विस्तार हो सके। इस अभियान में महिला कर्मचारियों द्वारा भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। उन्होंने कहा कि एनएमओपिएस छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम किए जाऐंगे।
