टीआरपी से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद फेमस बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले जी ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल पारले जी ने कहा कि वह जहरीला व भड़काने वाले न्यूज प्रसारित करने वाले न्यूज चैनलों पर विज्ञापन नहीं देगा। इंडियन सिविल लिबर्टीज यूनियन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, और कहा पारले प्रोडक्ट्स ने जहरीला न्यूज प्रसारित करने वाले न्यूज चैनलों पर विज्ञापन नहीं देने का निर्णय लिया है। यह चैनल उस प्रकार के नहीं हैं जैसे कंपनी पैसा लगाना चाहती है। आगे लिखा कि बजाज और पारले की अगुवाई में और कंपनियों के जुडऩे का समय आ गया है। बता दें कि पारले जी के इस फैसले का सोशल मीडिया पर खूब वाह-वाही हो रही है। वहीं पारले-जी के इस फैसले का बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समर्थन किया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा-येय, थ्री चियर्स पार्ले के लिए।
जहरीला व भड़काऊ न्यूज प्रसारित करने वाले न्यूज चैनलों को पारले जी का ना…, जानें क्या है पूरा मामला
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
