बहुचर्चित महादेव मामले में सीबीआई की 02 सदस्यी टीम पूछताछ करने के लिए जोन 2 खुर्सीपार बालाजी नगर में विधायक प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव उर्फ भोलू श्रीवास्तव के घर पर पहुंची। महादेव मामले से संबंधित कुछ पूछताछ के उपरांत सीबीआई की 02 सदस्यी टीम पुलिस के साथ वापस लौट गई इस दौरान सीबीआई ने भोलू श्रीवास्तव से 6 -7 मुद्दों पर पूछताछ किया सूत्रों के अनुसार कई प्रश्नों पर भोलू श्रीवास्तव ने कहा मुझे जानकारी नहीं है। ज्ञातव्य हो कि आज सुबह सीबीआई टीम एक मामले की जांच में भिलाई खुर्सीपार स्थित राकेश उर्फ भोलू श्रीवास्तव के घर दल बल के साथ पहुंची।

इस दौरान टीम ने भोलू श्रीवास्तव से कुछ मुद्दों पर चर्चा की कुछ व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की सीबीआई की टीम ने भोलू श्रीवास्तव से व्यक्ति विशेष के संबंध में पूछताछ किया, भोलू ने स्वीकार किया कि वह मेरा दोस्त है मित्र है कुछ और मुद्दों पर पूछताछ के दौरान भोलू श्रीवास्तव ने जानकारी होने से इनकार किया। इस दौरान सीबीआई की टीम ने बोलो श्रीवास्तव के घर की फोटोग्राफी भी की तथा जानकारी लिया कि घर में कौन-कौन रहता है परिवार के सदस्यों के संबंध में भी जानकारी हासिल की।

ज्ञातव्य हो कि राकेश उर्फ भोलू श्रीवास्तव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का नगर पालिक निगम भिलाई में प्रतिनिधि है तथा वह भिलाई निगम की सामान्य सभा, बजट बैठक और अन्य कार्यों में विधायक प्रतिनिधि के रुप में शामिल होते रहे है। आज पुलिस टीम के साथ पहुंची सीबीआई को देख कर आस पास हड़कंप सी मच गई। आपको बता दें कि सीबीआई महादेव आनलाईन सट्टा मामले में हाल ही में लगभग 60 ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी। इस मामले में पूछताछ के आधार पर मिले इनपुट पर जांच तेज हो चली है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version