रायपुर। जमुनी बाई को पक्का मकान के साथ रोजगार मिलने मिल जाने से उनका सपना साकार हो गया है। कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम हर्रीटोला की जमुनी बाई के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से आवास की समस्या की समस्या दूर हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से उन्होंने किराना दुकान भी शुरू कर लिया है। जमुनी बाई का सपना अब सच हो गया। घर मिला और आय का साधन भी। जमुनी और उसका परिवार आज बेहद खुश है और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जमुनी बाई बताती हैं कि वह एक गरीब परिवार से नाता रखती हैं। उनका भी औरों की तरह पक्के मकान का सपना था। वे जय मां काली स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह की अध्यक्ष कुसुम यादव ने जमुनी का मार्गदर्शन किया। मार्गदर्शन का लाभ उठाकर उन्होंने सीआईएफ की राशि 20 हजार रूपए निकलवाई और किराना दुकान खोल लिया। अब वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। यही नहीं इस समूह से जुडे सभी सदस्य अपनी क्षमतानुसार सिलाई, कृषि, ब्यूटी पार्लर व अन्य कार्य कर लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version