नई दिल्ली :
लव मैरिज करना गुनाह नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह जबरदस्त नाराजगी का कारण बन जाता है. दिल्ली में एक युवक को लव मैरिज की सजा मौत के रूप में मिली है. गोकुलपुरी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में की गई है. हिमांशु की पत्नी के भाई ने ही अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शाहरुख ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की हत्या कर दी. शाहरुख की बहन की हिमांशु से दोस्ती थी, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी.
हालांकि शाहरुख और उसका परिवार इस लव मैरिज से बेहद नाराज थे, जिसके बाद आरोपी शाहरुख ने अपने दो साथियों के साथ 19 साल के हिमांशु की हत्या कर दी.
गौरतलब है कि मृतक जब नाबालिग था तब उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे.
इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है.