दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सोनीपत स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को एक बड़े सूटकेस में छिपाकर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और दावों के अनुसार, छात्र जब सूटकेस लेकर जा रहा था, तभी अचानक सूटकेस को झटका लगा और अंदर मौजूद लड़की के मुंह से हल्की चीख निकल गई। यह आवाज ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने सुन ली। शक होने पर गार्ड्स ने छात्र को रोका और सूटकेस खोलने के लिए कहा।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सुरक्षाकर्मी एक बड़े पहियों वाले सूटकेस के आसपास खड़े हैं और उसे खोलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पास में खड़े कुछ अन्य छात्र इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। जैसे ही गार्ड सूटकेस खोलते हैं, अंदर से एक लड़की निकलती है, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह जाते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version