दिल्ली पुलिस ने इंटर स्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य राजस्थान और गुजरात से नवजात बच्चों को चुराकर दिल्ली में लाकर अमीरों को 5 से 10 लाख रुपए में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 3-4 दिन का नवजात शिशु भी बरामद किया है। पुलिस इनके रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है। साथ ही पता कर रही कि अब तक कितने बच्चों को बेच चुकी हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं- यासमीन और अंजलि, और एक पुरुष जितेंद्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की मास्टरमाइंड एक महिला सरोज है, जिसके इशारे पर ये लोग नवजात बच्चों की तस्करी करते थे।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को इस गिरोह के बारे में एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस ने 20 संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले और करीब 20 दिन तक लगातार निगरानी की। इसके बाद इस हाई प्रोफाइल तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

अस्पतालों, झुग्गियों और गरीब इलाकों से चुराते थे बच्चे

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गैंग की लीडर सरोज के कहने पर अस्पतालों, झुग्गियों और गरीब इलाकों को टारगेट करते थे। वहां से नवजात बच्चों को चोरी कर दिल्ली लाते थे। बगैर किसी कानूनी प्रक्रिया के 5 से 10 लाख रुपए में अमीर दंपत्तियों को सौंप देते थे। ये दंपत्ति ऐसे थे जो संतान नहीं होने के कारण ऐसे बच्चों को गोद लेने को तैयार रहते थे।

पहले भी मानव तस्करी मामले में जेल जा चुकी है अंजलि

चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अंजलि पहले भी चाइल्ड ट्रैफिकिंग के एक मामले में जेल जा चुकी है। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और राज्यों के बीच फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नवजात को कहां से चुराया गया और इस गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version