हैदराबाद। तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है. बारिश के चलते कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने आज और कल दो दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी के साथ आज और कल के लिए छुट्टी का ऐलान किया है. लोगों को तब तक घर में रहने की सलाह दी गई है जब तक कि कोई इमरजेंसी न हो.
Previous Articleडगनिया में गोबर खरीदी बंद, केंद्र प्रभारी निलंबित
Next Article रोको रस्म दूल्हा मेरा पति है…, जानें क्या है मामला…?
